फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वावलंबन कैंप में 89 लाभार्थियों की केवाईसी कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को प्रोबेशन विभाग ने स्वावलंबन कैंप लगाया। वहां 89 लाभार्थियों की केवाईसी की गई और उन्हें विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लगाए गए स्वावलंबन कैंप में जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही महिलाओं की समस्याओं के लिए वन स्टॉप सेंटर भी चलाया जा रहा है। वहां दहेज उत्पीड़न, मारपीट आदि के मामलों का निपटारा किया जाता है। महिलाएं अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090, 102, 112 पर शिकायत दर्ज करा सकती है। उन्होंने बताया कि कैंप में 89 निराश्रित महिलाओं की केवाईसी की गई है। वहीं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 15 लाभार्थियों के फार्म जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें