बागपत। माता के चौथे नवरात्र पर मंदिरों में माता के चौथेे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने माता की पूजा कर माता को भोग लगाया। दोपहर में मंदिरों में महिलाओं ने कीर्तन कर माता का गुणगान किया गया।
बाबा जानकीदास मंदिर, दामोदर दास राधा-कृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर, बागेश्वर मंदिर, पक्का घाट मंदिर, काली माता के मंदिर में माता के भक्तों ने बृहस्पतिवार को कूष्मांडा की पूजा की। श्रद्धालुओं ने माता को फल फूल चढ़ाकर मेवा का भोग लगाया। बाबा जानकीदास मंदिर के मुख्य पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि माता के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की अंगूर, केला, सफेद फूल से पूजन करने से माता बच्चों को निरोगी होने का वरदान देती है।