बैंक लुटेरे के घर की होगी कुर्की
छपरौली। क्षेत्र के तुगाना गांव के सिंडिकेट बैंक में 15 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के घर की कुर्की वारंट हासिल कर लिए हैं।
नौ सितंबर 2019 को बैंक में दाखिल हुए तीन नकाबपोश बदमाशों ने महज दस मिनट के भीतर 15 लाख रुपये नकदी लूट ली थी। पुलिस जांच में नितिन का नाम भी सामने आया था। हरियाणा के सोनीपत शहर के मोहल्ला धोबीवाड़ा निवासी नितिन पुत्र कृष्ण पाल के खिलाफ कुर्की वारंट जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले पुलिस ने नितिन के सोनीपत, हरियाणा स्थित घर व अन्य जगहों पर छापा मारा था, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अदालत में कुर्की के लिए अर्जी डाली थी, जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने कुर्की के आदेश जारी कर दिए। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि जल्द ही पुलिस नितिन के सोनीपत स्थित आवास पर जाएगी।