अमीनगर सराय (बागपत)। पिलाना ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। जिसमें गांवों के विकास पर चर्चा की गई। सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखी। बृहस्पतिवार को पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की मीटिंग ली। मीटिंग में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने गांवों में इंटरलॉकिंग खड़ंजे, सौर ऊर्जा लाइट, नाले और अन्य विकास कराने के लिए अपने प्रस्ताव दिए। ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने कहा कि पिछले एक साल से सरकार ने क्षेत्र पंचायत में विकास कराने के लिए कोई धनराशि नहीं भेजी है। इसलिए गांवों में विकास कार्य रुके हुए है। अगर क्षेत्र पंचायत के खाते में पैसा आता है तो गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। बीडीओ कृपाल सिंह ने बताया कि विभिन्न कार्यों को कराए जाने के प्रस्ताव रखे गए है। जिसमें कराने के लिए बजट बनवाया जाएगा। आरिफ ठाकुर, नाजिम प्रधान, मुजफ्फर प्रधान, अमित उर्फ मोनू यादव, रोहित ठेकेदार, मोहित यादव, संतू, अशरू, शिवकुमार, ठाकुर दीपक तोमर, नूरदीन मौजूद रहे।