फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कोतवाली पुलिस ने मृत नईम को बनाया अपराधी

Tue, 07 Feb 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली पुलिस की लापरवाही के चलते एक परिवार की परेशानी बढ़ गई है। पुलिस ने केतीपुरा के नईम की जगह कोर्ट रोड के मृतक नईम को अपराधी बताकर शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी। जिलाधिकारी कोर्ट से नोटिस आने पर इसका पता चला। अब मृतक नईम के परिजनों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, उन सभी के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के लिए पुलिस की तरफ से जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई। बागपत कोतवाली पुलिस ने कोर्ट रोड निवासी रहे नईम पुत्र यूसुफ पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज दिखा दिया। हालांकि उसकी की करीब तीन महीने पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। उन पर कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं है। उनके घर जब जिलाधिकारी कोर्ट से शस्त्र निरस्तीकरण को लेकर नोटिस पहुंचा। तब पता चला कि कोतवाली पुलिस ने उनपर मुकदमा बताकर रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

नईम के बेटे शोएब ने कोतवाली में जाकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि रिपोर्ट में जिस मुकदमा अपराध संख्या को लिखा गया है। उसमें पुराने कस्बे के केतीपुरा निवासी नईम पुत्र यूसुफ नामजद है। इस तरह पूरा मामला साफ हो गया। हालांकि पुलिस की लापरवाही के कारण परिवार को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

जिलाधिकारी कोर्ट से खत्म होगा मामला
शोएब ने बताया कि पुलिस की लापरवाही के कारण उनको परेशानी झेलनी पड़ रही है। वकील से नोटिस का जवाब बनवाया गया है जो अब जिलाधिकारी कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। जिसमें मुकदमे को लेकर सही स्थिति बताई जाएगी। जिससे शस्त्र लाइसेंस निरस्त होने से बच सके।
विज्ञापन


इस तरह की गलती कई बार नाम व पिता का नाम एक जैसे होने के कारण हो जाती है। लेकिन पुलिस को पूरी छानबीन करनी चाहिए थी। इसका पता कराया जाएगा कि किस स्तर से ऐसा हुआ है और पीड़ित की मदद की जाएगी।-नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें