फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल बाद घर लौटे व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की

विज्ञापन
विज्ञापन
16 साल बाद घर लौटे व्यक्ति से पुलिस ने की पूछताछ
विज्ञापन

खेकड़ा। शहर के मोहल्ला शेखपुरा निवासी साजिद करीब 16 वर्ष बाद सोमवार को वापस खेकड़ा अपने घर लौटा। लोगों को उसके बाहर से वापस लौटने का पता लगा तो लोगों को कोरोना संक्रमण के चलते दहशत हो गई। मोहल्ले के कुछ लोगों ने साजिद के दूसरे प्रदेश महाराष्ट्र से आने की कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि कई साल से वह रामपुर में रह रहा था। जबकि एक वर्ष से वह गाजियाबाद में कार्य कर रहा है। उसने अपने आप को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की बात कही। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस लौट आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें