चांदीनगर। सांकलपुट्ठी गांव के किशोर ने अपने अपहरण की कहानी खुद ही बनाई थी। पुलिस की जांच के बाद किशोर ने खुद ही इसका खुलासा कर दिया।
सांकलपुट्ठी के 14 वर्षीय किशोर ने पुलिस को बताया था कि वह मंगलवार दोपहर साइकिल पर गांव के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान कार सवार चार बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर गाड़ी में डाल लिया और साथ ले गए। इसके बाद उसे बंथला के मेवला भट्टी गांव की नहर के समीप फेंक दिया। वह खुद ही भागोट पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। इसकी सूचना पाकर चांदीनगर इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह सिद्धू भी वहां पहुंच गए और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि किशोर खुद ही घूमने के लिए घर से दूर चला गया था। संवाद