फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मुबारिकपुर में करंट से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। गांव मुबारिकपुर में बिजली करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
गांव मुबारिकपुर निवासी मइनूद्दीन के घर की बिजली आपूर्ति शुक्रवार की सुबह अचानक ठप हो गई। इस पर उसका 17 वर्षीय पुत्र जुबेर बिजली चालू करने के लिए लाइन चेक करने लगा। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने डंडे की मदद से बिजली तार को उससे अलग किया। इसके बाद परिजन उसे गांव में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें