रमाला। किशनपुर बराल गांव के अमित ने यूपी-पीसीएस में 38वीं रैंक हासिल की, जो अब डीएसपी बनेंगे। अमित के यूपी-पीसीएस में चयन होने पर किशनपुर बराल गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
किशनपुर बराल गांव के रहने वाले प्रेम सिंह दिल्ली में वित्त मंत्रालय में कर्मचारी है, जिनका परिवार गांव में ही रहता है। प्रेम सिंह के बेटे अमित ने प्रारंभिक शिक्षा गांव में ग्रहण की और फिर यूपी-पीसीएस की तैयारी शुरू कर दी। बताया कि तैयारी में जुटे अमित कु़मार को पहले दो प्रयास में कामयाबी नहीं मिली, लेकिन तीसरी बार में उन्होंने परीक्षा पास कर ली और 38वीं रैंक हासिल की। इसके बाद अमित कुमार का डीएसपी बनना तय हो गया है।
तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं अमित
किशनपुर बराल गांव के प्रेम सिंह के तीन बेटे हैं, जिसमें अमित सबसे छोटे हैं। अमित की माता कमलेश गृहिणी हैं जबकि दोनों भाई गांव में ही काम करते है।