फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर गैंगरेप का प्रयास

Wed, 09 Mar 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के दोघट में पुसार गांव स्थित बैंक पैसे निकलवाने आई महिला का अपहरण कर चार युवकों ने गैंगरेप का प्रयास कर किया। शोर सुनकर आए ग्रामीणों को देख युवक महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला मंगलवार को पुसार स्थित केनरा बैंक में पैसे निकलवाने आई थी। पैसे निकलवा कर वह गांव लौट रही थी तो पुसार-पलड़ा मार्ग पर चार युवकों ने तमंचों के बल पर उसका अपहरण कर लिया और उसे जंगल में एक सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप करने का प्रयास किया।

वीडियो क्लिप भी बनाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर कुछ ग्रामीण उधर दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख युवक महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।  इस मामले में थानाध्यक्ष लोकेश कुमार शर्मा का कहना है कि अभी तक इस मामले की जानकारी नहीं मिली है। कोई रिपोर्ट दर्ज कराने आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


ऑटो में बच्ची से अश्लील हरकतें
बागपत (ब्यूरो)। बड़ौत निवासी महिला अपनी पांच वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटे के साथ ऑटो से कलक्ट्रेट जा रही थी। ऑटो में दूसरे समुदाय का 60 वर्षीय व्यक्ति भी बैठा हुआ था। महिला का आरोप है कि अधेड़ ने उसकी बेटी को अपने पास बैठा लिया। उसके बाद आरोपी ने बच्ची से अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। विरोध करने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

उसने शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया आरोपी छपरौली क्षेत्र के गांव टांडा का रहने वाला है। उसने कोतवाली में बच्ची की मां के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी। कहा कि उस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें