बागपत जनपद में बड़ौत निवासी किशोरी को अकेला पाकर समुदाय विशेष का एक युवक घर में घुस गया और तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण कर खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती बताई तो मामला कोतवाली पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।