फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी तोमर को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशी तोमर को किया सम्मानित
विज्ञापन

बड़ौत। सुल्तानपुर हटाना गांव में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में नवोदय विद्यालय की मंडल टॉपर खुशी को ग्रामीणों ने सम्मानित किया।
कैप्टन विनोद कुमार के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बामनौली गांव निवासी खुशी तोमर को जवाहर नवोदय विद्यालय शरफाबाद में अध्ययनरत रहते हुए हाईस्कूल में 97.7% अंक हासिल कर मंडल टॉपर रहने पर नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। कैप्टन विनोद कुमार ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर खुशी तोमर ने कहा कि सिविल सर्विस में जाने के लिए वे कठिन परिश्रम करेंगी। सम्मान समारोह में राजू तोमर सिरसली, सुभाष नैन, सुरेंद्र सिंह, प्रभा देवी, हरवीर सिंह, प्रशांत दांगी, सज्जन कुमार, विकास नैन, राजपाल सिंह, रामकिशन, बिजेंद्र सिंह, धीरू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें