फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग में परचम लहरा रहा हर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। तत्कालीन तहसीलदार प्रदीप कुमार के बेटे हर्षित दिव्यांग है, लेकिन उन्होंने कभी खुद को दिव्यांग नहीं माना, इसलिए आज कुछ ही समय में हर्षित शूटिंग के क्षेत्र में दमदार प्रदर्शन के बल पर आधा दर्जन से अधिक पदक झटक चुके हैं। हर्षित ने वर्ष 2021 के फरवरी माह में देहरादून में हुई स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड व वर्ष 2020 में ही देहरादून में हुई अपनी श्रेणी में दो गोल्ड जीते हैं। इसके अलावा जनपदीय स्तर शूटिंग चैंपियनशिप में वे तीन रजत व चार कांस्य पदक जीत चुके हैं। कोच भगत सिंह बताते है कि हर्षित होनहार शूटर है। दिव्यांग होते हुए भी उसने कम समय में दृढ़ संकल्प के साथ शूटिंग में एक मुकाम हासिल कर दिया है। हाल ही में उसने नेशनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हर्षित ने कहा दिव्यांगता को अभिशाप समझने के बजाएं खुद पर भरोसे रखे। मन में सोचे की आप सब कुछ कर सकते हो, तभी सफलता मिलेगी, निराशा से तो मात्र असफलता ही हाथ लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें