दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में उपविजेता टीम को सम्मानित करते प्राचार्य
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें राम सहाय इंटर कॉलेज मेरठ में संपन्न हुई मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब जीतने वाली कॉलेज की टीम को सम्मानित किया।
शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डाॅ. वीरेन्द्र सिंह व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डा डीसी मौर्य ने किया। डाॅ. डीसी मौर्य ने बताया कि मेरठ के राम सहाय इंटर कॉलेज में दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें कॉलेज की टीम ने प्रतिभाग करते हुए पहले मैच में हापुड़ को 6 अंकों से हराया, रुद्रा इंटर कॉलेज को 12 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में बड़ौत की टीम का मुकाबला गाजियाबाद से हुआ।
रोमांचक मुकाबले में टीम मात्र दो अंकों से हार गई और टीम ने उपविजेता का खिताब प्राप्त किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों में सरिता, शिवानी, अंजलि, मोनिका, अंशु, कोमल, आरती, पूजा, हिमांशी, मनीषा, टीम के कोच अभिषेक मान, टेक्निकल ऑफिसर संजीव राठी को सम्मानित किया।