फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई मामले मे प्रदेश मे खेकड़ा तहसील को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। जन सुनवाई के मामले में खेकड़ा तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। इसको लेकर तहसील कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

प्रदेश में लोगों की समस्या सुनने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल, जनसेवा केंद्र, लोकवाणी पीजी पोर्टल, डीएम, एसपी पोर्टल और संपूर्ण समाधान दिवस आदि की व्यवस्थाएं सरकार ने की। पीड़ित इन सभी पोर्टल पर अपनी समस्याएं निदान कराने के लिए मुख्यमंत्री एवं संबंधित अधिकारियों को भेजते हैं। प्रदेश में 2065 तहसील हैं। शासन ने सभी तहसीलों का जनवरी माह का अवलोकन कराया। इसमें जन सुनवाई के मामले में खेकड़ा तहसील को प्रथम स्थान मिला है। एसडीएम राजपाल सिंह ने बताया कि जनवरी माह में तहसील क्षेत्र के पोर्टल पर 26 शिकायतें मिलीं। सभी का समय अवधि में गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण भी कराया। समाधान दिवस में आई शिकायतों का भी शत प्रतिशत निस्तारण कराया। इसी आधार पर खेकड़ा तहसील को जन सुनवाई के मामले में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। इसको लेकर तहसील के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। एसडीएम राजपाल सिंह ने तहसील कर्मियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें