फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा के युवक की ट्रानिका सिटी में सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा नगर निवासी युवक की गाजियाबाद जनपद के ट्रानिका सिटी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खेकड़ा नगर की नालापार बस्ती निवासी महताब ट्रानिका सिटी में एक फैक्टरी में नौकरी करता था। वह रोजाना बाइक से जाता आता था। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे वह बाइक सेे फैक्टरी जा रहा था। ट्रानिका सिटी में अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। ट्रानिका सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजियाबाद भिजवाया। सूचना पर महताब के परिजन भी गाजियाबाद पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को खेकड़ा लेकर पहुंचे और गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें