फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्या में खेलेंगे खेकड़ा के एथलीट, खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के तीन एथलीट केन्या में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। रविवार को रवाना होने से पूर्व तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

नगर में स्थित कैथलिक स्पोर्ट एकेडमी के तीन खिलाड़ी आर्यन, दीपक और आशीष केन्या में होने जा रही एथलीट मीट 2021 में भाग लेने जाएंगे। उनके चयन से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। रविवार को नगर स्थित अर्वाचीन इंटर कॉलेज में तीनों खिलाड़ियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मान किया गया। एकेडमी की डायरेक्टर पूजा चौधरी ने बताया कि खिलाड़ी 800 मीटर दौड़ में भाग लेंगे। इस दौरान उमेश शर्मा, अनुज शर्मा, समाजसेवी प्रमोद गोस्वामी, अनुज कौशिक, सतवीर गिरी, खेकड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक शर्मा, अनुज त्यागी, तेजपाल, संजय शर्मा, पुनीत शर्मा, अनिरुद्ध गौड़, नरेश शर्मा, दीपक बालियान, कमल गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें