फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटनाएं छिपाने पर खेकड़ा इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चोरी की घटना छुपाने के साथ ही विवेचनाओं में लापरवाही बरतने और जमीन के एक मामले को लेकर खेकड़ा इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने उनको लाइन हाजिर करने के साथ ही उनकी जगह बिनौली इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी को खेकड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बालैनी के इंस्पेक्टर विरजाराम को बिनौली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपराध शाखा से इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह को बालैनी का प्रभारी बनाया है। डायल 112 के प्रभारी कौशलेंद्र सिंह को रमाला का थाना प्रभारी बनाया है। इस तरह से एसपी ने कई थाना प्रभारी बदले हैं। एसपी ने कहा कि आपराधिक घटनाएं छिपाने के साथ ही जिन थाना प्रभारियों की कार्यशैली ठीक नहीं होगी, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें