बागपत। मवीकलां गांव के किसान इंटर कालेज के मैदान में एमच्योर कबड्डी एसोसिएशन के तत्वाधान में शुरू हुई प्रतियोगिता में छह ब्लॉक की दस टीम हिस्सा ले रही है। इसका शुभारंभ ग्राम प्रधान दीपक कुमार व एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया। एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि सबसे पहला मैच छपरौली ब्लॉक व खेकड़ा ब्लॉक के बीच खेला गया। जिसमें खेकड़ा ब्लॉक की टीम ने मैच जीता। इस मौके पर बिजेंद्र सिंह, दिनेश प्रधान फखरपुर, आलोक मानव, पवन बसी, करन पाल, संजीव बरवाला, राजीव सुन्हैडा, विवेक, नीरज, संजीव मास्टर आदि मौजूद रहे।