फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दस मई तक चलेगी खतौली चीनी मिल

Thu, 27 Apr 2023 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। खतौली चीनी मिल दस मई तक चलेगी। मिल के गन्ना प्रबंधक राजकुमार तोमर ने बृहस्पतिवार को चौगामा क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अब तक 2.35 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। 16 अप्रैल तक का भुगतान किसानों के खातों में पहुंच चुका है। गन्ना भुगतान और गन्ना खरीद ही उनकी प्राथमिकता है। गन्ने की फसल तैयार करने के लिए किसान बीज के साथ-साथ दवाई का भी प्रयोग करें। ताकि फसल में रोग नहीं लग पाए। पूरे गन्ने की पेराई करने के लिए मिल दस मई तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें