फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ की टीम ने जीती वालीबॉल प्रतियागिता, दूसरे स्थान पर रही फुगाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। पुसार गांव में शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की स्मृति में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच खरड़ टीम ने जीता और फुगाना की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन रालोद खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल ने किया। उन्होंने कहा कि रालोद खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों के अभाव में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह खिलाड़ियों के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने अपनी निधि को खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष प्रवेंद्र तोमर ने युवाओं को खेल को मिशन मानकर खेलने के लिए प्रेरित किया। अभिनव चौधरी के पिता सत्येंद्र ने कहा कि अभिनव चौधरी का खेलों के प्रति लगाव रहा। समय-समय पर में गांव में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मौके पर पर्यावरणविद ओमकार सिंह तोमर, रवींद्र तोमर, महक सिंह, प्रमोद प्रधान, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें