फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग वॉलीबाल में खरड़ की टीम चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली में चल रही शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। ब्लॉक बिनौली के मैदान में संपन्न हुई धामा शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में खरड़ की टीम गांगनौली को हराकर चैंपियन बनी।
इस दिन-रात्रि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में गांगनोली की टीम ने बावली की टीम को 21-6 से पराजित किया। खरड़ की टीम ने बिनौली की टीम को 15-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला खरड़ व गांगनोली की टीम के बीच हुआ। इसमें खरड़ की टीम 21-4 के अंतर जीती। रेफरी रविंद्र कुमार और देवेंद्र धामा रहे। ग्राम पंचायत सचिव अनिल मान, रविंद्र यादव, सुशील कुमार, कृष्ण यादव, विपिन कुमार ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को नकद धनराशि व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में परमबीर धामा, महेश पाल धामा, सतपाल धामा, सुनील धामा, विनय धामा, गुलवीर धामा, मनोज धामा, प्रमोद धामा, कौटिल्य धामा, वरुण धामा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें