कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई
बड़ौत (बागपत)। आदर्श सैन समाज धर्मशाला एवं शिव मंदिर गुराना रोड़ पर भारतीय सैन समाज कल्याण ट्रस्ट और सैन समाज बड़ौत द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फेरू सिंह सैन ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश ड़ालते हुए बताया कि वे एक साधारण परिवार में पैदा हुए थे और राजनीति में मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे। जगपाल सिंह ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले में हुआ था। वे शिक्षा प्राप्त करने के बाद स्वतंत्रता के आंदोलन में कूद गये थे। इसके बाद माता नारायणी देवी का गुणगान किया गया। राधा सैन, लता, मुनेश, गुरमीत ने भजन और गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रताप चौहान, ओमपाल, दिनेश, श्रीपाल, अमित, दीप सैन, अवधेश सैन, सुधीर, मनोज, रामबीर, राजसिंह, देवेंद्र सैन, संजय, अनुज, रविंद्र, आदि उपस्थित रहें।