फोटो संख्या 2
बिनौली। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा का शुभारंभ बिनौली गेट से हुआ। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय व ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, बीडीओ बिनौली ज्योति बाला, प्रधान उपेंद्र धामा सहित ब्लॉक कर्मचारी शामिल रहे। कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होकर निकली। कलश यात्रा में एडीओ पंचायत अनिल कीर्तज, सचिव अनिलमान, रविन्द्र यादव, सचिन कुमार आदि शामिल रहे।