संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना के लिए रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। मंडी से शुरू होकर यात्रा कस्बे के अलग-अलग मार्गों से होते हुए मंडी गेट पर शिव मूर्ति पर संपन्न हुई।
सोमवार को मुख्य यजमान एडवोकेट अशोक अग्रवाल के आवास पर यज्ञ का आयोजन किया गया और 15 जुलाई को विधि-विधान से भगवान शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना कराई जाएगी। मूर्ति स्थापन के अवसर पर मंदिर में भंडारा कर प्रसाद वितरित किया जाएगा। कलश यात्रा में राहुल देव, मीनू जिंदल, अभिमन्यु गुप्ता, सभासद राजीव गोयल, आचार्य विनोद शास्त्री, मनोज सिंघल राजीव गोयल मौजूद रहे।