पास आउट परेड के बाद गांव पहुंची काजोल का स्वागत
अग्रवाल मंडी टटीरी। मीतली के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश कुशवाहा की बेटी काजोल कुशवाहा की पासिंग आउट परेड पूरी होने पर रविवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसका फूल मालाओं से स्वागत किया। काजोल का लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। वह आर्मी के एमएनएस विभाग में है और उसकी एनएचएचएस अश्वनी मुंबई में ट्रेनिंग चल रही थी। उसकी एयर फोर्स हॉस्पिटल कानपुर में पोस्टिंग हुई है। रविवार को गांव पहुंचने पर उसका स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान संजय शर्मा, भीम सिंह, उदयवीर सिंह, कैप्टन राजेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, जितेंद्र, विजय सिंह, रामपाल सिंह, आजाद सिंह, जयपाल शर्मा, मनोज कुशवाह मौजूद रहे।