बिनौली। शामली के एमएस फार्म हाउस में हुई 5वीं रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज के होनहार शूटरों ने चार पदक जीते हैं।
खेलो इंडिया कोच महबूब पठान ने बताया कि 18 से 21 दिसंबर तक चली इस चैंपियनशिप में आशू तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ वोमेन में रजत पदक, एनआर वोमेन में मनीषा तोमर ने रजत पदक, लिटिल चैंप शूटिंग में यशु सौलंकी ने कांस्य पदक, सब यूथ मेन में आदि तोमर ने रजत पदक जीता है। बृहस्पतिवार को संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह, प्रधान सोहनपाल सिंह ने विजेता शूटरों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर डोली, प्रांजुल तोमर, मानवी, ईशा तोमर, दक्ष तोमर, अभिराज आदि उपस्थित रहे।