फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहड़ी के शूटरों ने बुलंदशहर में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बुलंदशहर की जीरोकुल शूटिंग एकेडमी में हुई तृतीय सौरभ चौधरी मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज जौहड़ी के शूटरों ने दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीते हैं। संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि 25 से 28 फरवरी तक चली इस चैंपियनशिप में दस मीटर एयर पिस्टल सब यूथ मेन स्पर्धा में दक्ष तोमर ने स्वर्ण, आदि तोमर ने रजत, दस मीटर एयर पिस्टल लिटिल चैंप सिटिंग स्पर्धा में अर्जुन तोमर ने कांस्य, दस मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ जूनियर वुमन स्पर्धा में मानवी ने रजत व दस मीटर एयर पिस्टल एनआर जूनियर वुमन स्पर्धा में डोली जाटव ने स्वर्ण पदक जीता है। मंगलवार को रेंज पर पदक विजेताओं का डॉ. राजपाल सिंह और खेलों इंडिया कोच अमोल प्रताप सिंह ने स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सोहनपाल प्रधान, बाबूराम सोलंकी, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें