बागपत की शौकत मार्किट में झमाझम बारिश के बीच हुआ जलभराव व गुजरते वाहन
बागपत। शुक्रवार शाम हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव होने के कारण परेशानियों का भी सामना करना पड़ा तो बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक की बत्ती भी गुल हो गई। जिले में शनिवार को भी बारिश की संभावना बताई है।
शुक्रवार को आसमान में दिन भर हल्के बादल छाए रहे तो उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां शाम को तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम में बदलाव आया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से नगर के मुख्य मार्गों से लेकर गली मोहल्लों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को रास्तों से निकलने में परेशानी हुई। बारिश से नगर के कोर्ट रोड के अलावा ईदगाह रोड, पुराना कस्बा और पांडव रोड पर जलभराव होने से लोगों को रास्तों से निकलने में परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में शनिवार को भी बारिश की संभावना है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा।
बारिश के साथ गुल हो गई बत्ती
यहां शुक्रवार शाम को बारिश शुरू हुई तो बागपत शहर समेत कई गांवों में बत्ती गुल हो गई। वहीं बड़ौत में क्षेत्र के करीब 20 गांवों में बारिश के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिनमें अधिकतर जगह रातभर आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
बागपत की शौकत मार्किट में झमाझम बारिश के बीच हुआ जलभराव व गुजरते वाहन