फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वकील के बंद मकान से लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पड़ोसियों ने मकान मालिक को दी चोरी की जानकारी, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। तेड़ा गांव में चोरों ने काफी दिन से बंद वकील के मकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

तेड़ा गांव के रहने वाले सतीश कौशिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सहारनपुर कचहरी में अभ्यास करते हैं और परिवार के साथ वहीं पर रहते हैं। उनका पुश्तैनी मकान गांव में बंद पड़ा है। चोरों ने उनके पुश्तैनी मकान का ताला तोड़कर 24 जून की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर तीन तौले सोने और आधा किलो चांदी के जेवर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। गांव के लोगों ने ताला टूटा देखा तो चोरी की सूचना उन्हें दी। सतीश कौशिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वकील के घर में चोरी की घटना के बाद पुलिस भी जांच पड़ताल करने पहुंची। इस मामले में थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है, जिसकी जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें