फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खुब्बीपुर निवाड़ा में सराफ की दुकान से चार लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में पेट्रोल पंप के पास ताला तोड़कर चोरोंं ने सराफ की दुकान से चार लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सरूरपुरकलां गांव में रहने वाले सतीश ने बताया कि खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में पेट्रोल पंप के पास उसकी सराफ की दुकान है। शुक्रवार रात दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। रात करीब 12 बजे दुकान का ताला तोड़कर दो चोर अंदर घुसे और तीन किलो चांदी और 30 ग्राम सोने के जेवर चोरी कर लिए। शनिवार सुबह चोरी का पता चला। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें