फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छपरौली में 12 फरवरी को जयंत चौधरी करेंगे पिता की मूर्ति का अनावरण

Mon, 29 Jan 2024 01:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, छपरौली। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी 12 फरवरी को कस्बे के विद्या इंटर काॅलेज में अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की मूर्ति का अनावरण करेंगे। जिसमें अन्य पार्टियों के नेता भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

कस्बे की पट्टी धंधान में रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से मजबूती से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि सरकार धर्म के मुद्दे उठाकर अपना वर्चस्व कायम करना चाहती है, जबकि बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और किसानों के मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों को शामिल कर कार्यक्रम निर्धारित किये जाएंगे और गांव के कार्यकर्ताओं को समिति बनाकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जो अपने गांव में रहकर चुनाव प्रचार कर रालोद को मजबूत करेंगे।
उन्होंने बताया कि कस्बे के विद्या इंटर काॅलेज में 12 फरवरी को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी अपने पिता पूर्व मंत्री चौधरी अजीत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जहां पंचायत पंचायत की जाएगी और लोकसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी जाएगी। इस मौके पर विधायक अजय कुमार, सौदान सिंह, ओमवीर सिंह, श्याम सिंह, राजवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, बबलू, ज्ञानेंद्र, दीपक कुमार, राजपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें