बड़ौत। दादरी गांव में हुई बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि आगामी 8 नवम्बर को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत द्वारा अंगदपुर जौहडी गांव में एशियन शूटिंग चैम्पयिनशिप में अंगदपुर के रजत पदक विजेता अखिल श्योराण को सम्मानित करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी जयंत अपनी सम्पूर्ण सांसद निधि खेल और खिलाड़ियों पर खर्च कर रहे हैं। सभी क्षेत्रवासी बढ़चढ कर अंगदपुर गांव में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में शामिल होने का कार्य करें। बैठक में गगन धामा, राजू तोमर सिरसली, ओमवीर तोमर, शिवनारायण, वीरेन्द्र प्रधान, राकेश, रामनरेश मौजूद रहे।