बागपत। किसान दिवस पर 23 दिसंबर को जिले में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी मौजूद रहेंगे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी फखरपुर में होने वाली शोक सभा में शामिल होंगे। इसके बाद छपरौली में कार्यक्रम होगा। जयंत चौधरी बड़ौत में चल रहे किसानों के धरने में भी शामिल हो सकते हैं। दिनभर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी जानकारी जुटाते रहे। रालोद नेताओं की निगरानी की जा रही है। किसान दिवस पर सोनीपत स्टैंड स्थित रालोद कार्यालय पर हवन भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शामिल होंगे।