फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘घर चलो ना पापा’ फिल्म में गाना गाएगा जावेद सईद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नेत्रम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले घर चलो ना पापा हिन्दी फीचर फिल्म की शूटिंग 14 सितंबर से बृजघाट पर शुरू की जाएगी। फिल्म में बागपत के युवा गीतकार जावेद सईद को एक गाना गाने का अवसर मिला है। जावेद सईद ने बताया कि 12 सितंबर को गढ़ मुक्तेश्वर में फिल्म का उद्घाटन होगा तथा 14 सितंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। फिल्म की पूरी कहानी एक बेटी प्रज्ञा आर्य के जीवन में घटी सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म के लेखक तेजपाल सिंह धामा तथा छत्तीसगढ़ में अखिलेश पांडे, राजबंधु, आयुष्य शर्मा, खुशबू आर्य, मुस्कान, ललिता वर्मा, संदीप मिश्रा, जतिन शर्मा, धर्मेंद्र बच्चन मुख्य कलाकार है। फिल्म प्रोड्यूसर राम शर्मा, संगीतकार कुमार चंद्रहास, तेजपाल सिंह धामा है। फिल्म में उन्हें ‘उठी रे हिया रे उठी रे दरदिया’ गीत को गाने का मौका मिला है। इससे पहले भी जावेद कई फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें