फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईस्कूल में जानवी और अर्पित तो इंटरमीडिएट में अर्जुन चौधरी बने टॉपर

विज्ञापन
बड़ौत के श्री राम कॉलेज के कक्षा 12 के  छात्र अर्जुन चौधरी 96.20 प्रतिशत
विज्ञापन
बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल में जनता वैदिक इंटर काॅलेज अग्रवाल मंडी टटीरी की छात्रा जानवी और नेताजी सुभाष चंद बोस इंटर काॅलेज तवेला गढ़ी का छात्र अर्पित संयुक्त रूप से जिला टॉपर बने हैं। इंटरमीडिएट में श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज बड़ौत के अर्जुन चौधरी ने जिले में प्रथम स्थान और प्रदेश में सातवीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा में वैदिक कन्या इंटर काॅलेज की छात्रा जानवी निवासी मीतली और एसपी बोस इंटर काॅलेज के अर्पित निवासी झुंडपुर ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। होशियारी देवी गर्ल्स इंटर काॅलेज छपरौली की गुरूवंशी 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और इंटरमीडिएट काॅलेज सरूरपुर कला की छवि शर्मा 93.83 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रही है। इंटरमीडिएट में श्रीराम इंटर कॉलेज बड़ौत के छात्र अर्जुन चौधरी निवासी लुहारी ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम और प्रदेश की सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
इसी विद्यालय के उमंग वशिष्ठ 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और इंटरमीडिएट काॅलेज सरुरपुर खेड़की के आर्यंश भारद्वाज 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे है। प्रदेश की सूची में हाईस्कूल की परीक्षा में जिले को दसवां और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 33वां स्थान मिला है।
विज्ञापन


हाईस्कूल के जिले में टॉप टेन छात्रों की सूची
नाम स्थान प्रतिशत स्कूल
जानवी प्रथम 95.67 वैदिक कन्या इंटर काॅलेज टटरी
अर्पित प्रथम 95.67 नेताजी सुभाष चंद बोस इंटर काॅलेज तवेलागढ़ी
गुरूवंशी द्वितीय 95.00 होशियारी देवी गर्ल्स इंटर काॅलेज रठौड़ा
छवि शर्मा तृतीय 93.83 इंटरमीडिएट काॅलेज सरूरपुर खेडक़ी
साक्षी तृतीय 93.83 नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर अमीनगर सराय
जिया कटारिया तृतीय 93.83 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज बड़ौत
ऋितिका गोयल चतुर्थ 93.67 इंटरमीडिएट काॅलेज सरूरपुर खेडक़ी
इरफान चतुर्थ 93.67 सर्वोदय इंटर काॅलेज पाबला
उदय आर्य पंचम 93.5 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज छपरौली
विनय नैन छठा 93.33 इंटरमीडिएट काॅलेज सरूरपुर खेडक़ी
शैल्या कौशिक छठा 93.33 श्री एसएसडी गर्ल्स जैन इंटर काॅलेज छपरौली
साक्षी छठा 93.33 गोडविल इंटर काॅलेज किरठल
मनीष सातवां 93.17 आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज किशनपुर बराल
रफीया सातवां 93.17 आचार्य जय सागर इंटर कालेज अमीनगर सराय
कोमल तोमर सातवां 93.17 इंडियन पब्लिक इंटर काॅलेज बड़ौत
कपिल शर्मा सातवां 93.17 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कालेज बड़ौत
शिवम सातवां 93.17 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज बड़ौत
आस्था आठवां 93.0 दिबंगर जैन इंटर काॅलेज बड़ौत
मनु आठवां 93.0 नानकचंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज अमीनगर
हर्षिका आठवां 93.0 इंडियन इंटर काॅलेज बड़ौत
उर्वी नौवां 92.83 इंडियन इंटर काॅलेज बड़ौत
वर्षा नौवां 92.83 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज बड़ौत
अर्पणा दसवां 92.67 श्री एसएसडी गर्ल्स जैन इंटर काॅलेज छपरौली
कृषिका मित्तल दसवां 92.67 दिगंबर जैन इंटर काॅलेज बड़ौत

इंटरमीडिएट के जिले में टॉप टेन छात्रों की सूची
नाम स्थान प्रतिशत स्कूल
अर्जुन चौधरी प्रथम 96.20 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज बड़ौत
उमंग वशिष्ठ द्वितीय 94.40 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज बड़ौत
आर्यंश भारद्वाज तृतीय 93.60 इंटरमीडिएट काॅलेज सरूरपुर खेडक़ी
वंशिका सिंह तृतीय 93.60 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज छपरौली
विधि तृतीय 93.60 गोडविल इंटर काॅलेज किरठल
अदिति जैन चतुर्थ 93.40 एसएम इंटर काॅलेज महावतपुर बावली
तनु पांचवा 92.20 गोडविल इंटर काॅलेज किरठल
दिव्यांशी छठा 92.00 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज बड़ौत
कलश सातवां 91.80 चेतना इंटर काॅलेज किशनपुर बराल
अर्चिता आठवां 91.20 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज छपरौली
पारुल तोमर आठवां 91.20 एसएम इंटर काॅलेज महावतपुर बावली
श्रद्धा आठवां 91.20 गोडविल इंटर काॅलेज किरठल
अनु राठी आठवां 91.20 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज बड़ौत
निशांत तोमर नौवां 90.80 श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज बड़ौत
उस्मान दसवां 90.60 एसएवी इंटर काॅलेज कमाला जूड
देव कुमार दसवां 90.60 चेतना इंटर काॅलेज किशनपुर बराल

बड़ौत के श्री राम कॉलेज के कक्षा 12 के  छात्र अर्जुन चौधरी 96.20 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें