फोटो संख्या 6
बड़ौत/बिनौली। लॉर्ड महावीरा एकेडमी में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने राधा-कृष्ण व गोपियों की पोशाक में मटकी सज्जा, मटकी फोड़ सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उधर न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल बिनौली में छोटे-छोटे बच्चों, छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म व बाल लीलाओं की प्रस्तुति दी। चेयरमैन यतेश चौधरी, प्रधानाचार्या मीनू सिरोही, निदेशिका शिवानी चौधरी, उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया। एसएमडी पब्लिक स्कूल चंदायन में बच्चों ने आकर्षक मटकी व बांसुरी सजाई। साथ ही छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रबंधक सोमदत्तपाल, प्रधानाचार्य नीरज कुमार, भूपेंद्र, साक्षी, ज्योति, स्वाति, संदीप आदि उपस्थित रहे। ओबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल बरनावा, विक्टोरिया पब्लिक स्कूल अंगदपुर जौहड़ी, राजेश पायलट हाईस्कूल गावड़ी, मूर्तिदेवी बालिका विद्यापीठ स्कूल बिनौली, जयपारस पब्लिक स्कूल बिनौली में भी भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।