फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर पर वाहनों की अवैध पार्किंग से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर पर वाहनों की अवैध पार्किंग से लग रहा जाम
विज्ञापन

बड़ौत। नगर के बाजार में डिवाइडर के दोनों ओर वाहनों की दो-दो लाइन लगने से जाम की स्थिति हो गई है। पुलिस इसके प्रति मूकदर्शक बनी है जबकि लोग जाम से परेशान हैं। त्योहारों के मद्देनजर नगर में भीड़ बढ़ती जा रही है। जहां दुकानदारों द्वारा सामानों को सड़कों पर रखा हुआ है। वहीं सड़क के बीच बने डिवाइडर के दोनों ओर चालक अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। उन्होंने अवैध पार्किंग कर जाम के हालात कर दिए हैं। लेकिन पुलिस इसके प्रति मूकदर्शक बनी हुई है और लोग जाम लगने से परेशान हैं। यह स्थिति नगर में दिल्ली बस स्टैंड से लेकर कोताना रोड, फूंस वाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग, पंचवटी मंदिर रजबहे पुल तक बनी है। इस स्थिति को संभालने के लिए कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं है। इस बारे में कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि अब इस स्थिति को संभालने के लिये पुलिस तैनात की जाएगी ताकि जाम की स्थिति से लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें