बड़ौत/खेकड़ा। जैन तीर्थ श्रीसम्मेद शिखर जी को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने के विरोध में बुधवार को जैन समाज के लोगों ने जुलूस निकाला। तहसील में नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
जैन तीर्थ यात्रा समिति के बैनर तले सभी लोग अतिथि भवन पर एकत्रित हुए। जहां से फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, बड़ौली रोड, पीएन शर्मा पार्क से होते हुए जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे। नायाब तहसीलदार अमित कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि सम्मेद शिखर तीर्थक्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र घोषित नहीं किया जाए।
मौके पर हर्षित जैन, अनुराग जैन, संजय जैन, विनोद जैन, नवीन जैन बब्बल, आदिश जैन, मुदित जैन, नवनीत जैन, अंकित जैन, प्रवीण जैन, पुनीत जैन, मनोज जैन मौजूद रहे। उधर, बिनौली में तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में बरनावा में जैन समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। बरनावा सकल जैन समाज के वीरेंद्र जैन, देवेंद्र जैन, विशाल जैन, लोकेश जैन, मनोज जैन, संदीप जैन, राकेश जैन, राहुल जैन, राजेश जैन, मुकेश जैन आदि ने सुबह अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
उधर, खेकड़ा में जैन समाज के लोगों ने सभी प्रतिष्ठान बंद कर काली पट्टी बांधकर खेकड़ा में जुलूस निकालने के बाद मुख्य बाजार में गांधी प्याऊ स्थल पर धरना दिया। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। संचालन चौधरी नितिन जैन ने किया। इस दौरान जैन समाज के प्रधान जिनेश जैन, नरेश जैन, अंकुश जैन, अजेश जैन, शशि भूषण जैन, जुगमंदर दास जैन, राहुल जैन, मनोज जैन, सुमेर जैन, अरुण जैन मौजद रहे।
इसके अलावा छोटा बाजार स्थित श्री शंतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आयोजित धर्मसभा में फखरपुर गांव निवासी मासूम शौर्य की हत्या पर सभी ने गहरा दुख जताया। शौर्य की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। णमोकार महामंत्र का जाप भी किया। शौर्य के हत्यारोपियों को कडी सजा दिलाए जाने की मांग की।