फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जैन संत अनुमान सागर महाराज ने लोगों को बुराई के मार्ग से दूर रहने की शिक्षा दी। ऐसा मार्ग समाज में इंसान की छवि को धूमिल करने का काम करता है।
जैन संत अनुमान सागर महाराज सोमवार को अतिथि भवन में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गलत रास्ते से जीवन में जितना बचा जाए, उतना ही बचना चाहिए। गलत मार्ग से बचाने के लिए अपने साथ दूसरों का भी हाथ खींचने का प्रयास करना चाहिए। हमेशा सच्चा व अच्छा मार्ग ही अपनाना चाहिए। जिस पर चलकर सभी का उद्धार होता है। आज लोग अपने स्वार्थ में कैसा भी मार्ग अपना लेते हैं, जिसका फल एक दिन जरूर भुगतना पड़ता है। इसलिए काम ऐसा करना चाहिए, जिसका फल भोगने के बजाए, उसका फल मिले। जानकारी के अभाव में भी कुछ लोग गलत कदम उठा देते हैं। हर कार्य को करने से पहले उसके सभी परिणाम जानने का प्रयास करना चाहिए। इसके बाद ही अपना अंतिम निर्णय लेना चाहिए।