बिनौली। तितरोदा गांव में अनमोल रामलीला पार्टी के तत्वावधान में धर्मशाला परिसर में चल रहे रामलीला मंचन के चौथे दिन सीता स्वयंवर और लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया गया। डॉ. विनय पांडेय के निर्देशन में मिथिला में सीता स्वयंवर का आयोजन हुआ। श्रीराम के धनुष भंग करते ही जयकारों से संपूर्ण पांडाल गूंज उठा। इसके बाद क्रोधित परशुराम का लक्ष्मण से संवाद का भव्य मंचन किया। कॉमेडी कलाकार विनेश कुमार उर्फ कल्लू, पिंटू पंडित ने दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। अश्वनी प्रताप सिंह ने दिल्ली, हरियाणा व उत्तराखंड में रह रहे ग्रामीणों को फेसबुक के माध्यम से रामलीला का लाइव मंचन दिखाया।