फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल मार्ग पर चलना भी हुआ मुश्किल

विज्ञापन
जर्जर हालत में किशनपुर बराल-अशरफाबाद थल मार्ग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
किशनपुर बराल से अशरफाबाद थल मार्ग की चार साल से नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। किशनपुर बराल से अशरफाबाद थल मार्ग जर्जर हो चुका है। सड़क के गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन गए है। मार्ग पर चलना भी लोगों के लिए मुश्किल बना हुआ है। किशनपुर बराल से कासिमपुर खेड़ी और अशरफाबाद थल मार्ग की लंबाई पांच किलोमीटर है। चार साल से मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है। सड़क के बडे़-बडे़ गड्ढे हादसों का कारण बन रहे है, जिससे लोग चोटिल हो रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
क्या कहते है ग्रामीण
- अरुण फौजी का कहना है कि सड़क के गड्ढों के कारण किसानों को गन्ने की ढुलाई के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- एडवोकेट अजीत का कहना है कि खस्ताहाल मार्ग पर सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हादसों में आए दिन लोग चोटिल हो रहे है।
- प्रवीण कुमार का कहना है कि चार साल से मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है। मरम्मत के अभाव में मार्ग की हालत खराब हो गई है।
- सुरेंद्र का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
- मुकेश व सवेंद्र का कहना है कि मार्ग जर्जर होने के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें