फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सुबह को हुई बारिश, दोपहर में तपिश बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह को हुई बारिश, दोपहर में तपिश बढ़ी
विज्ञापन

-गर्मी बढ़ने पर लोगों का बुरा हाल हुआ, पारा 40 डिग्री पहुंचा
फोटो - 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यहां बुधवार सुबह में बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं दोपहर में तपिश बढ़ने से बुरा हाल हो गया। तेज धूप और गर्म हवा से अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

यहां बुधवार सुबह को अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद लोगों को कई दिन से पड़ रही गर्मी से थोड़ी राहत मिली, मगर दोपहर में सूरज की तपिश बढ़ गई। दिन भर चली गर्म हवा और तेज धूप के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर में गर्मी अधिक बढ़ने से पंखों में भी राहत नहीं मिली। शाम होने पर धूप कम हुई तो लोग घरों से बाहर निकले, जिससे बाजारों में चहल-पहल बढ़ी। सीएचसी अधीक्षक डॉ़ विभाष राजपूत का कहना है गर्मी अधिक बढ़ने पर तेज बुखार, डायरिया, हैजा, हिट स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


ऐसे करें गर्मी से बचाव
-गर्मी से बचाव के लिए पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें
-धूप में सिर को ढककर निकलें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
-ताजे फल और हरी सब्जी का सेवन करें
-थोड़ी-थोड़ी देर में पेयजल पदार्थ लेते रहे
-जरुरी काम के लिए घर से बाहर निकलें
-हीट स्ट्रोक होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें
-चिकित्सक के परामर्श के बिना कोई दवाई न लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें