फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ करना जरूरी : मनोज कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-दो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में रविवार को यज्ञ और सत्संग हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-शांति की कामना की।
मनोज कुमार ने विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया, जिसमें शकुंतला आर्य यजमान रहीं। आर्य भूषण ने रामायण का पाठ किया, जिसमें लक्ष्मण-इंद्रजीत युद्ध का प्रसंग सुनाया गया। प्रेम सिंह ने भक्तिमय भजन प्रस्तुत किए। मनोज कुमार ने पर्यावरण की शुद्धि के लिए यज्ञ को आवश्यक बताया। प्रधान सतीश आर्य ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में दीपक गुप्ता, मास्टर महावीर वशिष्ठ, निशा आर्य, अमित आर्य, मनीष जिंदल और श्रीकृष्ण वर्मा जैसे गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें