फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रजबहे की पटरी निर्माण में अनियमितता, एक्सईएन व कर्मचारियों का घेराव

Sun, 19 May 2024 04:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत-कोताना मार्ग पर बड़ौली रजबहे की पटरी निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शनिवार को जौनमाना गांव के किसानों ने सिंचाई विभाग कार्यालय पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। इस दौरान किसानों ने अधिशासी अभियंता समेत अन्य का घेराव भी किया और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में जयकुमार, सुधीर, आशुतोष, महेंद्र, जगदीश, धर्मपाल आदि ने बताया कि बड़ौली रजबहे की पटरी का निर्माण मानक के विपरीत किया जा रहा है। पटरी बनते ही टूटना शुरू हो गई है। किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग कार्यालय बड़ौत के रिकार्ड में बड़ौली रजबहे की मध्य से बाई व दाई वाली पटरी 25-25 फुट चौड़ी है। पटरी के निर्माण में लगा ठेकेदार मानक के अनुसार पटरी का निर्माण नहीं कर रहा है। किसानों को अपने खेतों में आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने आरोप लगाया कि ढिकाना गांव के कुछ किसान ठेकेदार व कर्मचारी से मिलकर उनके खेतों में अवैध कब्जा कर वहां से पटरी निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह असहनीय होगा। जयकुमार ने बताया कि यदि रजबहे के मध्य से 25 फुट बाई व 25 फुट दाई ओर निर्माण नहीं हुआ, तो किसान सड़क पर उतरकर आंदेालन शुरू कर देंगे। ठेकेदार ने कहा कि मानक के अनुसार ही पटरी का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन किसान नहीं माने। इससे नाराज किसानों ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन मुकेश देव, अवर अभियंता वीरपाल पंवार समेत अन्य का घेराव किया। हालांकि बाद में एक्सईएन मुकेश कुमार व अवर अभियंता वीरपाल ने उन्हें मानक के अनुसार पटरी का निर्माण कराए जाने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें