बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल में शुक्रवार को काम कर रहे कर्मचारी के सिर पर ऊपर से लोहे की प्लेट गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मनोज मलिक पुत्र सुखबीर सिलाना गांव का रहने वाला है। मनोज मलकपुर चीनी मिल में ठेकेदार की देखरेख में पिछले 15 सालों से खलासी काम करता है। मिल में वेल्डिंग का काम चल रहा था। तभी अचानक एक वजनदार लोहे की प्लेट मनोज के सिर पर गिरी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिल अधिकारियों का कहना है कि मनोज की हर संभव मदद की जाएगी।