फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: ईपीई पर लोहे से लदे ट्रक के टायरों में लगी आग

Fri, 10 Feb 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक के टायरों में लगी आग को बुझाते फायरकर्
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा रेलवे ओवरब्रिज के पास लोहे से लदे ट्रक के टायर गर्म होने पर आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन

गांव रामगढ़ सरदारा जनपद लुधियाना निवासी परमजीत ट्रक चलाता है। बृहस्पतिवार को वह लोहे से लदा ट्रक लेकर पलवल से कुंडली जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे जब ट्रक खेकड़ा ओवरब्रिज के पास पहुंचा। तभी टायर अत्यधिक गर्म होने के कारण आग लग गई और ट्रक अनियंत्रित हो गया।
आग लगने का पता चलने पर चालक ने ट्रक को वही रोक दिया। सूचना पर पुलिस फायर कर्मियों को लेकर मौके पर पहुुंची। फायर कर्मियों ने कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग पूरे ट्रक में नहीं लगी। हादसा टल गया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी ने बताया कि समय रहते ट्रक में लगी आग को बुझा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें