फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टा प्रहलादपुर व सैदपुर कलां में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच बैठी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने जांच अधिकारी नामित कर जांच आख्या जल्द देने के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खट्टा प्रहलादपुर व सैदपुरकलां गांव में कराए गए विकास कार्यो में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर अफसरों ने जांच बैठा दी। जिसमें जांच अधिकारी नामित कर जल्द जांच आख्या देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

खट्टा प्रहलादपुर गांव के ग्रामीणों ने विकास कार्यों में गड़बड़ी किए जाने की डीएम से शिकायत की थी। जिस पर डीएम राजकमल यादव ने जांच बैठा दी। आरईएस के अधिशासी अभियंता व जिला युवा कल्याण अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया। इसके अतिरिक्त खेकड़ा ब्लॉक के सैदपुरकलां गांव में विकास कार्यो में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच शुरू करा दी। जिसमें डीएम राजकमल यादव ने आईटीआई खेकड़ा के प्रधानाचार्य व अधिशासी अभियंता सिंचाई को जांच अधिकारी नामित किया। वहीं, डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें