फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Baghpat Visit: सीएम से मिलाने की गुहार लगाते रहे फरियादी, पर अफसरों ने एक न सुनी, ये हैं समस्याएं

Mon, 12 Sep 2022 08:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
साहब, जिला प्रशासन से न्याय नहीं मिल रहा है, एक बार मुख्यमंत्री से मिलवा दो, हम अपनी पीड़ा बता देंगे। अब सिर्फ सीएम साहब से ही न्याय की आस है। रविवार को मेरठ-सहारनपुर समेत कई जगहों से कलक्ट्रेट पहुंचे फरियादियों ने इस तरह सीएम से मिलने की फरियाद लगाई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने फरियादियों को कलक्ट्रेट के बाहर से ही वापस भेज दिया।

कलक्ट्रेट पर सीएम से फरियाद लगाने पहुंचे लूंब गांव निवासी रीनू पुत्र धर्मवीर ने बताया कि दिव्यांग दंपती को दिए जाने वाले शादी अनुदान के लिए तीन साल पहले आवेदन किया था। बताया कि शादी अनुदान का लाभ लेने के लिए वह पिछले तीन साल से विकास भवन में चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक शादी अनुदान का लाभ नहीं मिला। पीड़ित ने शादी अनुदान का लाभ दिलाने की मांग की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बागपत में हैल्थ एटीएम - फोटो : अमर उजाला
14 साल से जमीन पर कब्जा, नहीं मिला इंसाफ
मेरठ के हुमायूूंपुर निवासी दिलावर ने बताया कि गांव में उसकी साढ़े 14 बीघा जमीन पर कुछ लोगों ने 14 साल पहले कब्जा कर लिया था। जिसे कब्जामुक्त कराने के लिए मेरठ जिला प्रशासन से शिकायत की तो अब उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिस कारण बागपत के एक गांव में शरण लेकर रह रहा है। पीड़ित ने सीएम के नाम शिकायत एलआईयू के अधिकारी को सौंपकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इसके अलावा मेरठ की रहने वाली एक महिला कलक्ट्रेट पहुंची। बताया कि दस महीने पहले उसने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए गए। महिला ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
बीमार बेटे का कर्जा माफ कराने की मांग
सीएम से मिलने पहुंची सहारनपुर जनपद के बड़ाबांस निवासी बुजुर्ग महिला ईश्वरलता ने बताया कि उसके बेटे ने किसान क्रेडिट कार्ड से कुछ ऋण लिया था। अब उसका बेटा कई साल से बीमार है। वह सीएम से मिलने पहुंची। सीएम से मिलने के लिए नहीं जाने देने पर महिला ने बेटे का कर्जा माफ करने के लिए अधिकारी को पत्र दिया।

4 of 5
बागपत में हैल्थ एटीएम - फोटो : अमर उजाला
चार सूत्रीय ज्ञापन लेकर पहुंचे धरनारत किसानों के प्रतिनिधि
टीकरी सूजती चौराहे पर दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर धरने पर बैठे किसानों के प्रतिनिधि रविवार को सीएम के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन लेकर पहुंचे। जिसमें उन्होंने बाहर खड़े पुलिस अधिकारी को ज्ञापन देकर सभी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई।

रास्ते को कब्जामुक्त कराने की मांग
बदरखा गांव निवासी बिजेंद्र सिंह ने कुछ लोगों पर गांव के सरकारी रास्ते पर कब्जा करने का आरोप लगाया और रास्ते को कब्जामुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
बेटे को पीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मतानतनगर गांव निवासी रामपाली ने बताया कि उसके बेटे पर छह सितंबर को गांव के कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका दिल्ली के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद बालैनी थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें