फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंतरराष्ट्रीय हेमर थ्रो खिलाड़ी तान्या को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
-चौधरी चरण सिंह विवि में तान्या के पिता ने सम्मान में चेक प्राप्त किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चौधरी चरण सिंह विवि में शुक्रवार को हुए समारोह में गांधी गांव की अंतरराष्ट्रीय हेमर थ्रो खिलाड़ी तान्या चौधरी को सम्मान मिला। जहां खेल अधिकारी गुलाब सिंह रुहल ने उसके पिता नरेंद्र कुमार को चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार ने बताया कि तान्या चौधरी ने तमिलनाडू में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर गांव और जिले का नाम रोशन किया था। जिस पर उसका चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के लिए किया गया था। इसके अलावा जून में लखनऊ में हुई खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी उसने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। प्रतियोगिता में उसने हेमर थ्रो में नया रिकार्ड बनाया। शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ में हुए सम्मान समारोह में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 51 हजार रुपये, खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीतने पर 41 हजार रुपये और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता में जगह बनाने पर 25 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि तान्या बालैनी के मैदान में कोच सचिन यादव के निर्देशन में अभ्यास करती हैं। उसे एक साल तक खेलो इंडिया की ओर से तैयारी करने के लिए 20 हजार रुपये प्रति माह की राशि प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें